यूक्रेन ने अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव का समर्थन किया है लेकिन रूस ने दूरगामी शर्तें लगाकर इसे प्रभावी रूप से रोक दिया है। यूरोपीय सरकारों ने पुतिन पर अपने कदम पीछे खींचने का आरोप लगाया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में कहा, ‘‘रूस को युद्ध समाप्त करने के लिए आगे बढ़ना होगा। युद्ध "भयानक और निरर्थक ।’’
रूस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने सेंट पीटर्सबर्ग में पुतिन से मुलाकात की। विटकॉफ क्रेमलिन पर युद्धविराम को स्वीकार करने का दबाव डाल रहे हैं। उन्होंने इससे पहले रूस के दूत किरिल दिमित्रिव से मुलाकात की थी।
रूस की समाचार एजेंसी ‘रिया नोवोस्ती’ ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि पुतिन और विटकॉफ के बीच बैठक साढ़े चार घंटे तक हुई और इस दौरान दोनों ने युद्ध समाप्त करने के "पहलुओं" पर चर्चा की।
इस बीच शुक्रवार को ब्रसेल्स में यूक्रेन के पश्चिमी समर्थकों की एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद, ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने कहा कि 21 अरब यूरो की नयी सैन्य सहायता देने का वादा किया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह यूक्रेन को दी जा रही सैन्य सहायता में अभूतपूर्व वृद्धि है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY