देश की खबरें | यूरोपीय आयोग, आईसीएसएसआर ने वैज्ञानिक सहयोग बढ़ाने के लिए नयी क्रियान्वयन व्यवस्था पर हस्ताक्षर किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यूरोपीय आयोग और भारतीय सामाजिक अनुसंधान विज्ञान परिषद(आईसीएसएसआर) ने वैज्ञानिक सहयोग बढ़ाने के लिए एक नयी क्रियान्वयन व्यवस्था पर हस्ताक्षर किए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर यूरोपीय आयोग और भारतीय सामाजिक अनुसंधान विज्ञान परिषद(आईसीएसएसआर) ने वैज्ञानिक सहयोग बढ़ाने के लिए एक नयी क्रियान्वयन व्यवस्था पर हस्ताक्षर किए हैं।

यूरोपीय संघ ने एक बयान में कहा कि वह शीर्ष भारतीय सामाजिक वैज्ञानिकों को यूरोप में यूरोपीय अनुसंधान परिषद (ईआरसी) से वित्तीय मदद प्राप्त अस्थायी शोध टीमों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करता है।

यह भी पढ़े | पंचकूला के गाय आश्रय स्थल में 70 गायों की संदिग्ध जहर खाने से मौत: 28 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत उगो एस्टुटो और आईसीएसएसआर के सदस्य सचिव वीरेंद्र कुमार मल्होत्रा ने क्रियान्वयन व्यवस्था पर डिजिटल हस्ताक्षर किए।

एस्टुटो ने कहा, ‘‘यह व्यवस्था यूरोपीय संघ और भारत के बीच सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करेगी।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली के पर्यावरण मंत्री Gopal Rai ने कहा- दिल्ली निवासी कम से कम पांच लोगों को अभियान से जोड़ें और उन्हें रेड लाइट पर गाड़ी बंद करने के लिए प्रेरित करें.

आईसीएसएसआर के अध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के उपाध्यक्ष भूषण पटवर्धन ने इस पहल का स्वागत किया।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में महान वैज्ञानिक परंपरा रही है, जो हमारे सभ्यतागत और सांस्कृतिक मूल्यों में अंतर्निहित है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\