खेल की खबरें | जीत के जश्न के बीच स्वदेश लौटी यूरो चैम्पियन इटली की टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान जियोर्जियो चियेलिनी ने रोम के लियोनार्दो दा विंची हवाई अड्डे से बाहर निकलने पर जीत का इशारा करते हुए हवा में हाथ उठाया तो कोच राबर्टो मंचिनी ने सिर पर ट्रॉफी रख ली । हवाई अड्डे के कर्मचारियों में भी जोश की कमी नहीं थी ।

कप्तान जियोर्जियो चियेलिनी ने रोम के लियोनार्दो दा विंची हवाई अड्डे से बाहर निकलने पर जीत का इशारा करते हुए हवा में हाथ उठाया तो कोच राबर्टो मंचिनी ने सिर पर ट्रॉफी रख ली । हवाई अड्डे के कर्मचारियों में भी जोश की कमी नहीं थी ।

इटली ने 2006 विश्व कप के बाद बड़ा खिताब जीता है ।

राष्ट्रपति सर्जियो मातारेल्ला और प्रधानमंत्री मारियो द्राघी बाद में टीम का आधिकारिक तौर पर स्वागत करेंगे । इस मौके पर टेनिस खिलाड़ी मात्तेओ बेरेत्तिनी भी होंगे जिन्होंने विम्बलडन फाइनल में पहुंचकर इतालवी खेलप्रेमियों को गौरवान्वित होने का एक और मौका दिया ।

बेरेत्तिनी को नोवाक जोकोविच ने फाइनल में हराया । उस मैच के बाद वह वेम्बले स्टेडियम पर यूरो फाइनल देखने पहुंचे जिसमें इटली ने पेनल्टी शूटआउट में 3 . 2 से जीत दर्ज की ।

कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित इटली के लिये इस जीत ने संजीवनी का काम किया है । देश के युवा खिलाड़ियों ने सुनहरे भविष्य की नींव रख दी है । लंबे समय से कोरोना के कारण परेशान देशवासियों को जश्न मनाने का मौका मिला तो वे पीछे नहीं हटे ।

फाइनल के लिये उरूग्वे से रोम आये डेनियल रिगिनो ने कहा ,‘‘ कोरोना की त्रासदी झेलने के बाद यह जीत देश के लिये किसी टॉनिक से कम नहीं । खुशी का मानो गुब्बारा फूट गया है ।’’

एशिया के बाहर इटली कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से था । यहां 127000 से अधिक मौतें हुई जो 27 देशों के यूरोपीय संघ में सर्वाधिक है ।

तीस वर्ष की मिशेला एस ने कहा ,‘‘ यह एक नयी शुरूआत का संकेत है । ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड