मैच में वीडियो रिव्यु पर चेक गणराज्य के एडम हलोजेक के गेल को हैंडबॉल के कारण नकार दिया गया।
यूरो 2024 में पदार्पण कर रही एकमात्र टीम जॉर्जिया ने इसके बाद जॉर्जेस मिकाउताद्जे के गोल से बढ़त बनाई। जॉर्जेस ने पेनल्टी पर गोल किया जो चेक गणराज्य के डिफेंडर रोबिन हरानेक के हैंडबॉल के कारण मिली थी।
चेक गणराज्य ने इसके बाद गोल पोस्ट से रिबाउंड होकर आई गेंद पर पैट्रिक शिक के गोल से बराबरी हासिल की। शिक हालांकि इसके तुरंत बाद पिंडली की चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए।
जॉर्जिया के पास एक बार फिर बढ़त बनाने का मौका था लेकिन सबा लोबजानिद्जे का शॉट क्रॉस बार के ऊपर से बाहर चला गया।
इस ड्रॉ के बाद दोनों टीमों को नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने के लिए हर हाल में अपने अंतिम मुकाबले जीतने होंगे।
ग्रुप एफ की दो अन्य टीमें तुर्की और पुर्तगाल भी आज भिड़ेंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY