विदेश की खबरें | यूरोपीय संघ ने रूस के शीर्ष अधिकारियों, बैंकों पर प्रतिबंध लगाए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन पर हमला कर उसके और अधिकारियों तथा संगठनों को निशाना बनाने के लिए यूरोपीय संघ ने रूस पर नये प्रतिबंध लगाने पर शनिवार को सहमति जताई।
यूक्रेन पर हमला कर उसके और अधिकारियों तथा संगठनों को निशाना बनाने के लिए यूरोपीय संघ ने रूस पर नये प्रतिबंध लगाने पर शनिवार को सहमति जताई।
यूरोपीय संघ की स्वीडिश प्रेसीडेंसी ने कहा कि प्रतिबंध ‘‘सैन्य और राजनीतिक निर्णय करने वालों, रूसी सैन्य उद्योग का समर्थन करने वाली या काम करने वाली कंपनियों और वैगनर समूह के कमांडरों पर लगाया गया है। रूस के कुछ सबसे बड़े बैंकों के साथ लेनदेन पर भी प्रतिबंधित हैं।’’
तीन और रूसी बैंकों और सात ईरानी ‘‘संस्थाओं’’ - कंपनियों, एजेंसियों, राजनीतिक दलों या अन्य संगठनों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। ये प्रतिबंध रूस की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के वास्ते लगाये गये हैं।
ईयू की कार्यकारी शाखा ने तीन सप्ताह पहले इन नये प्रतिबंधों का प्रस्ताव दिया था।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2023 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

