एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ब्रेक्सिट शर्तों से ब्रिटेन के पीछे हटने की रिपोर्ट पर ईयू ने ब्यौरा मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस रिपोर्ट को लेकर चिंता बढ़ गयी है क्योंकि दोनों पक्षों के बीच हाल में परस्पर विश्वास में कमी महसूस की गयी है।

विदेश की खबरें | ब्रेक्सिट शर्तों से ब्रिटेन के पीछे हटने की रिपोर्ट पर ईयू ने ब्यौरा मांगा

इस रिपोर्ट को लेकर चिंता बढ़ गयी है क्योंकि दोनों पक्षों के बीच हाल में परस्पर विश्वास में कमी महसूस की गयी है।

समाचार पत्र ‘‘फाइनेंशियल टाइम्स’’ की खबर के अनुसार प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सरकार एक घरेलू कानून की योजना बना रही है जो उत्तरी आयरलैंड के ब्रिटिश क्षेत्र और यूरोपीय संघ के सदस्य आयरलैंड के बीच खुली सीमा बनाए रखने की प्रतिबद्धताओं को कमतर करने से संबंधित है।

यह भी पढ़े | Earthquake Hits Indonesia and Japan: इंडोनेशिया में 6.7 तीव्रता और जापान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, जान-माल का नुकसान नहीं.

प्रमुख ब्रेक्जिट वार्ताकार मिशेल बार्निउ ने फ्रांसीसी रेडियो ‘फ्रांस इंटर’ से कहा कि यह दिशानिर्देश (प्रोटोकॉल) शांति बनाए रखने और एकल बाजार के संरक्षण से संबंधित है। यह हमारे बीच परस्पर भरोसे के लिए एक पूर्व-शर्त है।

उन्होंने कहा कि विगत में जिन मुद्दों पर हस्ताक्षर किए गए हैं, उनका पूरी तरह से सम्मान किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े | कोरोना के बावजूद अगस्त में चीन का निर्यात 9.5 प्रतिशत बढ़कर 235 अरब डॉलर पर, आयात में गिरावट.

बार्निए ने कहा कि वह अपने ब्रिटिश समकक्ष डेविड फ्रॉस्ट से इस संबंध में ब्यौरा मांगेंगे ताकि सरकार के इरादों को ठीक से समझा जा सके।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की मंगलवार से लंदन में आठवें दौर की बातचीत होने वाली है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2020 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).