देश की खबरें | इटावा: लायन सफारी पार्क में जन्मे शेर शावक की इलाज के दौरान मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इटावा सफारी पार्क और एशियाई शेर प्रजनन केंद्र में अप्रैल में जन्मे दो जीवित एशियाई शेर शावकों में से एक की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
इटावा (उप्र), 16 जुलाई इटावा सफारी पार्क और एशियाई शेर प्रजनन केंद्र में अप्रैल में जन्मे दो जीवित एशियाई शेर शावकों में से एक की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
सफारी पार्क के निदेशक अनिल कुमार पटेल ने बताया कि शेरनी रूपा ने 20-21 अप्रैल की रात को चार शावकों को जन्म दिया था। हालांकि एक शावक मृत पैदा हुआ था जबकि दूसरा कुछ दिनों बाद अपनी मां के हमले में मारा गया था।
पटेल ने बताया कि शेरनी रूपा ने शावकों की देखभाल नहीं की और उन्हें दूध नहीं पिलाया जिसके कारण पार्क के कर्मचारियों ने बाकी बचे दो शावकों का कृत्रिम तरीकों से पालन-पोषण शुरू किया था।
पटेल ने कहा, "जीवित बचे दो शावकों में से एक शावक गत चार जुलाई को बीमार पड़ गया था और उसने खाना बंद कर दिया था। पार्क के पशु चिकित्सकों ने वन्यजीव विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में शावक का इलाज किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद बुधवार को उसकी मौत हो गई।"
उन्होंने बताया कि मृत शावक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) भेजा गया है।
अधिकारियों ने बताया कि अब चार शावकों में से केवल एक ही जीवित है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 11:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

