विदेश की खबरें | तुर्किये के राष्ट्रपति चुनाव में एर्दोआन की जीत की पुष्टि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वह पिछले दो दशकों से तुर्किये की राजनीति में प्रभुत्व रखते हैं।
वह पिछले दो दशकों से तुर्किये की राजनीति में प्रभुत्व रखते हैं।
सर्वोच्च निर्वाचन परिषद के प्रमुख अहमत येनेर ने कहा कि एर्दोआन को 52.18 प्रतिशत वोट मिले, वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी के नेता कमाल केलिचडारोग्लू के पक्ष में 47.82 प्रतिशत वोट पड़े।
येनेर ने कहा, ‘‘इन परिणामों के अनुसार स्पष्ट है कि रजब तैयब एर्दोआन राष्ट्रपति चुने गये हैं और परिणामों को सरकारी राजपत्र में प्रकाशन के लिए भेज दिया गया है।’’
उन्होंने कहा कि कुल मतदान 85.72 प्रतिशत रहा।
तुर्किये में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले एर्दोआन (69) अब 2028 तक देश की सत्ता संभाल सकते हैं।
अपुष्ट खबरों के अनुसार एर्दोआन शनिवार को पद की शपथ ले सकते हैं जिसके बाद वह अपने नये मंत्रिमंडल की घोषणा कर सकते हैं।
उनके सामने चरमराती अर्थव्यवस्था से लेकर लाखों सीरियाई शरणार्थियों की वापसी के दबाव समेत अनेक घरेलू चुनौतियां होंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)