जरुरी जानकारी | इक्विटॉस स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ को पहले दिन 39 प्रतिशत अभिदान मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इक्विटॉस स्मॉल फाइनेंस बैंक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के पहले दिन 39 प्रतिशत अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर इक्विटॉस स्मॉल फाइनेंस बैंक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के पहले दिन 39 प्रतिशत अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार 517 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत कंपनी ने 11,58,50,001 शेयर बिक्री के लिये रखा है जबकि बोलियां 4,54,01,850 शेयर के लिये आयी।

यह भी पढ़े | IBPS Clerk 2020 परीक्षा के लिए फिर शुरू होगा आवेदन, 2557 खाली पदों पर भर्ती के लिए Application Link जल्द होगा एक्टिव- पढ़िए ऑफिसियल नोटिफिकेशन.

गैर-संस्थागत श्रेणी में निर्गम को 3 प्रतिशत और खुदरा निवेशकों के मामले में 85 प्रतिशत अभिदान मिला।

आईपीओ के तहत 280 करोड़ रुपये का नया निर्गम लाया गया है और 7.20 करोड़ शेयर बिक्री के लिये पेशकश की गयी हैं।

यह भी पढ़े | Fact Check: वायरल खबर में दावा, सामान्य वर्ग के छात्रों की UPSC सिविल परीक्षा देने की उम्र 32 से घटकर 26 वर्ष होने जा रही है, जानें खबर की सच्चाई.

पेशकश के लिये कीमत दायरा 32 से 33 रुपये रखा गया है।

इक्विटॉस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 35 बड़े (एंकर) निवेशकों को 42,327,271 शेयर आबंटित कर 139.68 करोड़ रुपये जुटाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\