ईपीएफओ ने 15 दिन में 950 करोड़ रुपये के 3.31 लाख निकासी दावे निपटाए
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने लॉकडाउन के दौरान 15 दिन में भविष्य निधि (पीएफ) निकासी के करीब 950 करोड़ रुपये के 3.31 लाख दावे निपटाए हैं. श्रम मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि कोविड-19 संकट के दौरान अंशधारकों को राहत देने के लिए ईपीएफ योजना से विशेष निकासी का प्रावधन 28 मार्च को जोड़ा गया था.
नयी दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने लॉकडाउन के दौरान 15 दिन में भविष्य निधि (पीएफ) निकासी के करीब 950 करोड़ रुपये के 3.31 लाख दावे निपटाए हैं. श्रम मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि कोविड-19 संकट के दौरान अंशधारकों को राहत देने के लिए ईपीएफ योजना से विशेष निकासी का प्रावधन 28 मार्च को जोड़ा गया था.
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) पैकेज के तहत यह विशेष राहत दी गई थी. मंत्रालय ने कहा कि इस कार्यक्रम के 15 दिन के भीतर ईपीएफओ ने 946.49 करोड़ रुपये के 3.31 लाख निकासी दावों का निपटान किया है.
इसके अलावा पीएफ न्यासों ने 284 करोड़ रुपये का वितरण किया है. इसमें टीसीएस भी शामिल है.
Tags
संबंधित खबरें
EPFO का बड़ा तोहफा: अप्रैल 2026 से UPI के जरिए निकाल सकेंगे PF का पैसा, लॉन्च होगा नया मोबाइल ऐप
UPI-Based Withdrawals For PF: EPFO का बड़ा तोहफा! अब UPI से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा, अप्रैल 2026 से शुरू होगी सेवा; जानें पूरी प्रक्रिया
EPFO PF स्कीम में बड़ा अपडेट! नौकरीपेशा लोगों की बल्ले-बल्ले, जानें पूरी जानकारी यहां
EPFO के नए नियमों पर बवाल, साकेत गोखले बोले ‘सरकार कर रही वेतनभोगी लोगों के पैसों की खुली चोरी’
\