देश की खबरें | यह सुनश्चित करें कि लॉकडाउन में छूट का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े : शिवसेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि यह सुनश्चित करने के लिये सावधानी बरती जानी चाहिये कि लॉकडाउन में छूट का कोई प्रतिकूल असर नहीं हो और पार्टी ने इसके साथ ही स्व अनुशासन बनाये रखने की अपील की ।

जियो

मुंबई, नौ जून शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि यह सुनश्चित करने के लिये सावधानी बरती जानी चाहिये कि लॉकडाउन में छूट का कोई प्रतिकूल असर नहीं हो और पार्टी ने इसके साथ ही स्व अनुशासन बनाये रखने की अपील की ।

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' ने अपने संपादकीय में कहा है कि कोविड—19 के मामलों में कमी आने के कोई संकेत नहीं है, फिर भी लॉकडाउन में छूट दे दी गयी है।

यह भी पढ़े | ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, दिल्ली के अस्पताल में इलाज जारी: मीडिया रिपोर्ट्स.

इसमें कहा गया है, 'लॉकडाउन समाप्त होने के बाद चुनौतियां बढ़ेंगी । सरकार सख्त हो सकती है, लेकिन लोगों को इस स्थिति तक नहीं पहुंचने देना चाहिये ।

लॉकडाउन की अवधि में कोरोना वायरस मामलों की बढ़ती संख्या से कोई राहत नहीं मिली है ।

यह भी पढ़े | India-Nepal Border Dispute: भारत के साथ सीमा विवाद के बीच नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली बोले-बातचीत के अलावा कोई विकल्प नहीं.

इसमें कहा गया है, 'स्व अनुशासन समय की मांग है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लॉकडाउन में ढील का कोई प्रतिकूल असर नहीं हो ।

मुंबई के मरीन ड्राइव पर सुबह की सैर पर निकले लोगों की तस्वीर का हवाला देते हुये मराठी दैनिक ने अपने संपादकीय में कहा है कि अगर ऐसी स्थिति बनी रहती है तो चीजें निश्चित तौर पर कठिन हो जायेंगी ।

इसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लॉकडाउन को हटाने के पक्ष में नहीं थे लेकिन अन्य राजनीतिक नेता चाहते थे कि इसमें छूट दिया जाना चाहिये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\