खेल की खबरें | इंग्लैंड की टीम में संक्रमण नहीं, दक्षिण अफ्रीका से जाने की स्वीकृति
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो पॉजिटिव मामलों के अलावा दक्षिण अफ्रीकी शिविर में संक्रमण के प्रकोप और केपटाउन के होटल में जहां टीमें ठहरी थी वहां के कर्मचारियों के बीच पॉजिटिव मामलों के बाद सोमवार को बाकी दौरा रद्द कर दिया गया था।
दो पॉजिटिव मामलों के अलावा दक्षिण अफ्रीकी शिविर में संक्रमण के प्रकोप और केपटाउन के होटल में जहां टीमें ठहरी थी वहां के कर्मचारियों के बीच पॉजिटिव मामलों के बाद सोमवार को बाकी दौरा रद्द कर दिया गया था।
इंग्लैंड के अधिकारियों ने हालांकि इसके बावजूद शिविर में पॉजिटिव नतीजों की स्वतंत्र जांच कराई।
यह भी पढ़े | Ind vs Aus 3rd T20 2020: भारत को तीसरे T20 मुकाबले में 12 रन से मिली शिकस्त, सीरीज पर 2-1 से जमाया कब्जा.
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा, ‘‘आगे के परीक्षण और विश्लेषण के बाद, केपटाउन और लंदन के स्वतंत्र विषाणु रोग विशेषज्ञों ने बताया है कि दो व्यक्ति संक्रमित नहीं हैं और टीम के बाकी सदस्यों के उनसे संक्रमित होने का कोई खतरा नहीं है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘सलाह दी गई है कि वे अब बाकी टीम से जुड़ने के लिए स्वतंत्र हैं और पृथकवास में नहीं हैं। इंग्लैंड का दल गुरुवार को स्वदेश लौटेगा।’’
यह भी पढ़े | Ind vs Aus 3rd T20 2020: संजू सैमसन के इस क्षेत्ररक्षण को देख आप भी हो जाएंगे उनके फैन, देखें तस्वीर.
टीमों ने तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेली थी लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम में संक्रमण के एक और मामले के बाद शुक्रवार को होने वाले पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय को रविवार तक टाल दिया गया। होटल के दो कर्मचारियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद पहला वनडे रद्द कर दिया गया। इसके बाद अगले दौर के परीक्षण में इंग्लैंड टीम में दो अपुष्ट पॉजिटिव मामले सामने आए।
दोनों शिविरों में संक्रमण की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने इसके बाद एकदिवसीय श्रृंखला रद्द कर दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2020 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

