Ind vs Aus 3rd T20 2020: भारत को तीसरे T20 मुकाबले में 12 रन से मिली शिकस्त, सीरीज पर 2-1 से जमाया कब्जा
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आज सिडनी स्थित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे T20 मुकाबले में मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 12 रन से शिकस्त देते हुए तीन मैचों की T20 सीरीज को 1-2 से समाप्त किया है. ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 174 रन ही बना सकी.
Ind vs Aus 3rd T20 2020: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच आज सिडनी (Sydney) स्थित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेले गए तीसरे T20 मुकाबले में मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 12 रन से शिकस्त देते हुए तीन मैचों की T20 सीरीज को 1-2 से समाप्त किया है. ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 174 रन ही बना सकी. टीम के लिए कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने 61 गेंद में 85 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. कोहली ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान चार चौके और तीन छक्के लगाए.
विराट कोहली के अलावा टीम के लिए विकेटकीपर खिलाड़ी केएल राहुल ने दो गेंद में शून्य, शिखर धवन ने 21 गेंद में तीन चौके की मदद से 28, संजू सैमसन ने नौ गेंद में 10, श्रेयस अय्यर ने एक गेंद में शून्य, हार्दिक पांड्या ने 13 गेंद में दो छक्के और एक चौका की मदद से 20, वाशिंगटन सुंदर ने छह गेंद में एक चौका की मदद से सात, शार्दुल ठाकुर ने सात गेंद में दो छक्के की मदद से नाबाद 17 और दीपक चाहर बिना खाता खोले नाबाद रहे.
मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए युवा फिरकी गेंदबाज मिशेल स्वेपसन (Mitchell Swepson) ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 23 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. स्वेपसन ने शिखर धवन, संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर को अपना शिकार बनाया. स्वेपसन के अलावा टीम के लिए ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, एंड्रयू टाई और एडम जंपा ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2020 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

