खेल की खबरें | विविधता को अपनाने में आगे है इंग्लैंड की टीम: जोर्डन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज क्रिस जोर्डन का कहना है कि विविधता को अपनाने के मामले में इंग्लैंड की क्रिकेट टीम सबसे आगे है और जहां तक नस्लवाद की निंदा का सवाल है तो टीम के प्रत्येक सदस्य को पता है कि उन्हें इसमें भूमिका निभानी है।

लंदन, 11 जून तेज गेंदबाज क्रिस जोर्डन का कहना है कि विविधता को अपनाने के मामले में इंग्लैंड की क्रिकेट टीम सबसे आगे है और जहां तक नस्लवाद की निंदा का सवाल है तो टीम के प्रत्येक सदस्य को पता है कि उन्हें इसमें भूमिका निभानी है।

इंग्लैंड की टीम क्रिकेट की सबसे विविधता पूर्ण टीमों में से एक है जिसमें बारबाडोस में जन्में जोफ्रा आर्चर, पाकिस्तान मूल के स्पिनर आदिल राशिद और आलराउंडर मोईन अली और आयरलैंड में जन्में सीमित ओवरों की टीम के कप्तान इयोन मोर्गन शामिल हैं।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली गांगुली ने राज्य संघों से कहा, खाली स्टेडियमों में हो सकता है IPL.

जोर्डन ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘टीम के नजरिये से कहूं तो आप जो देखते हो आपको वही मिलता है। इसमें काफी विविधता है और मोर्गन ने इसकी अच्छी तरह अगुआई की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जागरूकता के मामले में हम सभी को भूमिका निभानी होगी और नस्लवाद विरोधी होना होगा। निश्चित तौर की इंग्लैंड की टीम में यह कोई मुद्दा नहीं है और जहां तक विविधता का सवाल है तो यह टीम एक अच्छा उदाहरण है।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का बड़ा बयान, कहा- खाली स्टेडियम में टूर्नामेंट करने पर कर रहे हैं विचार.

बारबडोस में जन्में 31 साल के जोर्डन ने कहा कि इंग्लैंडक की टीम नस्लवाद पर खुलकर बातचीत को बढ़ावा देती है। श्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों अफ्रीकी मूल के अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से दुनिया भर में नस्लवाद की निंदा हो रही है।

वेस्टइंडीज की टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान डेरेन सैमी और स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने आगे आकर कथित नस्ली उत्पीड़न के आरोप लगाए।

सैमी ने विरोध-प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए उन्हें ‘कालू’ कहा गया अश्वेत लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला अपमानजनक शब्द है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\