खेल की खबरें | वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला जीतने से इंग्लैंड पांच विकेट दूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इसके साथ ही तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 500 विकेट लेने वाले सातवें गेंदबाज बन गए ।

इसके साथ ही तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 500 विकेट लेने वाले सातवें गेंदबाज बन गए ।

चौथे दिन सोमवार को बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी । आखिरी दिन खेल बहाल होने पर इंग्लैंड ने कैरेबियाई टीम पर दबाव बनाये रखा ।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: बीसीसीआई ने आईपीएल 13 को लेकर साझा की जानकारी, देखें पूरी डिटेल्स.

वेस्टइंडीज ने जीत के लिये 399 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट पर 10 रन से आगे खेलना शुरू किया । बारिश के कारण व्यवधान के बीच पहले घंटे में ब्रॉड ने 500 विकेट पूरे किये जब उन्होंने सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट को पगबाधा आउट किया ।

यह पारी में ब्रॉड का तीसरा और मैच में नौवा विकेट है ।

यह भी पढ़े | अगले महीने से वेस्टइंडीज में क्रिकेट की होगी वापसी, शुरू होगी कैरेबियाई प्रीमियर लीग.

ब्रेथवेट 2017 में जेम्स एंडरसन का भी 500वां विकेट बने थे । सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले इंग्लैंड के गेंदबाजों की सूची में ब्रॉड से ऊपर सिर्फ एंडरसन का नाम है ।

ब्रॉड ने शाइ होप का कैच भी लपका जो क्रिस वोक्स को पुल शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे । उन्होंने 31 रन बनाये जो जनवरी 2019 के बाद उनका सर्वोच्च स्कोर है ।

शामार ब्रूक्स भी वोक्स को खराब शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे । लंच के समय रोस्टन चेस पांच और जर्मेन ब्लैकवुड तीन रन बनाकर खेल रहे थे ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\