एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | इंग्लैंड क्रिकेट टीम मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गार्डियोला की रणनीति अपनाये: वॉन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि बेन स्टोक्स को मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब के मैनेजर पेप गार्डियोला का दृष्टिकोण अपनाना चाहिये जिसके अंतर्गत किसी भी खिलाड़ी को अपने स्थान को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

खेल की खबरें | इंग्लैंड क्रिकेट टीम मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गार्डियोला की रणनीति अपनाये: वॉन

लंदन, तीन मार्च इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि बेन स्टोक्स को मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब के मैनेजर पेप गार्डियोला का दृष्टिकोण अपनाना चाहिये जिसके अंतर्गत किसी भी खिलाड़ी को अपने स्थान को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

गार्डियोला पिछले 15 साल में खेल के सर्वश्रेष्ठ मैनेजर बने हुए हैं।

कोच ब्रैंडन मैकुलम और स्टोक्स की आक्रामक ‘बैजबॉल’ रणनीति भारत के मौजूदा दौरे पर इंग्लैंड के लिए उलटी पड़ गयी जिसके बाद वॉन ने यह बयान दिया।

इंग्लैंड की टीम पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला में 1-3 से पीछे है जबकि उसने पहला टेस्ट हैदराबाद में जीता था।

वॉन ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों के रवैये पर सवाल उठाये और उनसे जवाबदेही की मांग की।

उन्होंने ‘डेली टेलीग्राफ’ में अपने एक कॉलम में लिखा, ‘‘मैं अकसर पेप गार्डियोला के दृष्टिकोण का जिक्र करता हूं। मेरी नजरों में वह इस पीढ़ी और आप कह सकते हैं कि पिछले 15 साल से खेल के सर्वश्रेष्ठ मैनेजर हैं। वह अपने खिलाड़ियों को कभी भी सहज नहीं होने देते। वह हमेशा उन्हें सोचते रहने देते हैं क्योंकि खिलाड़ी जानते हैं कि उन्हें अपने स्थान की गारंटी नहीं है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर पेप जैसा मैनेजर सभी खिलाड़ियों को सतर्क बनाये रखता है तो इंग्लैंड क्रिकेट टीम को भी इस तरह सहज नहीं होना चाहिए जैसी वह लगती है। ’’

उन्होंने लिखा, ‘‘पूरा बल्लेबाजी लाइन अप पहले ही जानता है कि इस दौरे पर वे अगले मैच में भी खेलेंगे। लेकिन यह बदलाव की बात है। इस दौरे के बाद हैरी ब्रुक वापसी कर लेगा। वह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेगा ’’

वॉन ने साथ ही इंग्लैंड की चयन नीति पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा, ‘‘चयन में खिलाड़ियों की निरंतरता से उन्हें सहज बनाना सही है। लेकिन अगर आपके बल्लेबाजों के कारण ही श्रृंखला गवानी पड़ रही है तो आप हर हफ्ते उन्हीं खिलाड़ियों को नहीं उतार सकते। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2024 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).