खेल की खबरें | इंग्लैंड ने पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को आठ रन से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर इंग्लैंड ने एलेक्स हेल्स (84) और जोस बटलर (68) के बीच पहले विकेट की 132 रन की साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 208 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर इंग्लैंड ने एलेक्स हेल्स (84) और जोस बटलर (68) के बीच पहले विकेट की 132 रन की साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 208 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने का रिकॉर्ड बनाना था। मेजबान टीम 15वें ओवर में तीन विकेट पर 158 रन बनाकर जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन मार्क वुड ने मार्कस स्टोइनिस (35) और टिम डेविड (00) को चार गेंद के भीतर आउट करके इंग्लैंड को पलड़ा भारी कर दिया।

वुड ने इसके बाद अपने कोटे के अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष स्कोरर डेविड वार्नर (73) को भी बाउंड्री पर हेल्स के हाथों कैच कराके ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया।

ऑस्ट्रेलिया की जीत की उम्मीद नहीं टूटी थी लेकिन इंग्लैंड ने अंतिम आठ गेंद पर तीन विकेट चटका जिससे मेजबान टीम नौ विकेट पर 200 रन ही बना सकी।

इंग्लैंड की ओर से वुडने 34 रन देकर तीन जबकि सैम कुरेन ने 35 रन देकर दो विकेट चटकाए।

अगस्त में पिंडली की चोट के बाद बटलर पहला मैच खेल रहे थे जबकि मैच में नौ रन बनाने वाले बने स्टोक्स की जुलाई 2021 के बाद इंग्लैंड की टी20 टीम में वापसी हुई है।

स्टीव स्मिथ को इस मुकाबले में अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया जबकि मेजबान टीम ने एडम जंपा, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और ग्लेन मैक्सवेल को भी आराम दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\