England Badminton Championship 2025: लक्ष्य सेन आल इंग्लैंड क्वार्टर फाइनल में लि शि फेंग से हारे, जबकि महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को मिली शिकस्त
भारत के लक्ष्य सेन आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी चीन के लि शि फेंग से 10 . 21, 16 . 21 से हारकर बाहर हो गए जबकि महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद भी क्वार्टर फाइनल हार गई.
बर्मिंघम, 14 मार्च: भारत के लक्ष्य सेन आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी चीन के लि शि फेंग से 10 . 21, 16 . 21 से हारकर बाहर हो गए जबकि महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद भी क्वार्टर फाइनल हार गई. त्रिसा और गायत्री को चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त लियू शेंगशू और तान निंग ने 21 . 14, 21 . 10 से मात दी.
विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज सेन को 44 मिनट तक चले मुकाबले में पराजय का सामना करना पड़ा.
यह भी पढें: IPL 2025: केकेआर के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने ट्रेनिंग कैंप में मनाई होली, देखें तस्वीरें और वीडियो
सेन थॉमस कप समेत पिछले दो मुकाबलों में शि फेंग को हरा चुके हैं लेकिन आज उनका सामना नहीं कर पाये. पेरिस ओलंपिक में पदक से मामूली अंतर से चुके 2022 के उपविजेता सेन ने अच्छी शुरूआत की थी. उन्होंने गत चैम्पियन जोनाथन क्रिस्टी को भी हराया लेकिन फेंग के खिलाफ वह लय कायम नहीं रख पाये.
फेंग ने पहला गेम सिर्फ 17 मिनट में जीत लिया. उन्होंने प्रदर्शन में निरंतरता रखते हुए अनावश्यक जोखिम नहीं लिया. शानदार स्मैश से उन्होंने 9 . 4 की बढत बना ली और ब्रेक तक बढत 11 . 4 की कर ली. एक समय अंतर 7 . 12 का हो गया लेकिन फेंग ने शानदार वापसी करते हुए फिर अंतर बड़ा कर लिया.
दूसरे गेम में लक्ष्य ने वापसी की कोशिश की लेकिन फेंग ने 27 मिनट में जीत दर्ज कर ली. एक समय सेन 2 . 5 से पीछे थे लेकिन 37 शॉट की रेली के बाद 10 . 8 स्कोर कर लिया. ब्रेक तक उनके पास तीन अंक की बढत थी और 44 शॉट की रेली के बाद स्कोर 14 . 14 हो गया.
फ्रें ने इसके बाद आक्रामक खेल दिखाते हुए स्कोर 17 . 15 कर लिया. सेन को ऊंगली में चोट भी लगी जिससे खून निकल गया और उन्हें चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी. फेंग का सामना अब शीर्ष वरीयता प्राप्त शि यू कि या लो कीन यू से होगा.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2025 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

