देश की खबरें | प्रवर्तन निदेशालय ने सुशांत मौत से जुड़े धनशोधन के मामले में निर्देशक रूमी जाफरी का बयान दर्ज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े धनशोधन के एक मामले के सिलसिले में बृहस्पतिवार को फिल्म निर्माता एवं निर्देशक रूमी जाफरी का बयान दर्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 20 अगस्त प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े धनशोधन के एक मामले के सिलसिले में बृहस्पतिवार को फिल्म निर्माता एवं निर्देशक रूमी जाफरी का बयान दर्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जाफरी यहां बेलार्ड एस्टेट में स्थित केन्द्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय में पूर्वाह्न लगभग साढ़े 11 बजे पहुंचे थे।

यह भी पढ़े | दिल्ली: दूसरे सीरो सर्वे की रिपोर्ट जारी, पांच गुना ज्यादा लोगों में पाए गए एंटीबॉडी.

सूत्रों के अनुसार दिवंगत अभिनेता के साथ एक फिल्म का निर्देशन करने संबंधी उनकी कथित योजना और इस आगामी परियोजना में शामिल वित्त के संबंध में निर्देशक का बयान दर्ज किया गया है।

इससे पहले जाफरी से मुंबई पुलिस ने पूछताछ की थी।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi on Employment: राहुल गांधी का केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा-देश युवाओं को नहीं दे पाएगा रोजगार; जो असहमत हैं 6-7 महीने कर लें इंतजार.

राजपूत (34) यहां बांद्रा क्षेत्र में अपने आवास पर 14 जून को फंदे से लटके मिले थे।

इस सप्ताह की शुरूआत में एजेंसी ने इस मामले में राजपूत के पिता के के सिंह का बयान दर्ज किया था।

दिवंगत अभिनेता के पिता ने 25 जुलाई को पटना में बिहार पुलिस के समक्ष राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती, उनके परिवार के सदस्यों, राजपूत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा और श्रुति मोदी तथा अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और उनके पुत्र को आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज की थी।

बिहार पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर एक आपराधिक प्राथमिकी दर्ज की थी।

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को राजपूत की ‘अस्वाभाविक मृत्यु’ के सिलसिले में अभिनेत्री रिया चक्रवती के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में चल रही सीबीआई जांच को बुधवार को मंजूरी दे दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\