एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों की गिरावट से सेंसेक्स 531 अंक उतरा

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. पेट्रोलियम व सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयरों की भारी बिकवाली के दबाव में सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही।

ताजा खबरें | ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों की गिरावट से सेंसेक्स 531 अंक उतरा

मुंबई, 25 जनवरी पेट्रोलियम व सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयरों की भारी बिकवाली के दबाव में सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 530.95 अंक यानी 1.09 प्रतिशत गिरकर 48,347.59 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें करीब एक हजार अंकों का उतार-चढ़ाव रहा।

सेंसेक्स 375 अंक से अधिक की तेजी में खुला और कारोबार के दौरान 49,263.15 अंक के उच्चतम स्तर तक गया। हालांकि इसके बाद बिकवाली के दबाव में यह एक समय गिर कर नीचे 48,274.92 अंक तक चला गया था।

इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 133 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,238.90 अंक पर बंद हुआ।

पिछले तीन कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में 1,444.53 अंक यानी 2.90 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। एनएसई निफ्टी इस दौरान 405.80 अंक यानी 2.77 प्रतिशत गिरा।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजार आज काफी अस्थिर रहे और शुरुआती दौर का लाभ इसने गंवा दिया। निवेशकों ने केंद्रीय बजट और वायदा व विकल्प सौदों की समाप्ति से पहले मुनाफावसूली को तरजीह दी। फार्मा और चुनिंदा वित्तीय कंपनियों को छोड़ सभी प्रमुख शेयर दबाव में रहे।’’

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि कमजोर वैश्विक बाजार और भारत-चीन सीमा पर तनाव की खबरों के बीच भारतीय बाजारों में अस्थिरता देखी गयी।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज में सर्वाधिक 5.36 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावरग्रिड के शेयर 4.72 प्रतिशत तक लुढ़क गये।

सेंसेक्स में 21 कंपनियों के शेयर गिरावट में रहीं, जबकि नौ में तेजी रही। तेजी वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, सन फार्मा, बजाज ऑटो, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और डॉ रेड्डीज शामिल हैं।

विश्लेषकों का मानना ​​है कि डेरिवेटिव बाजार में मासिक निपटान, कंपनियों के तिमाही परिणाम और आगामी केंद्रीय बजट पहले बीच में अवकाश से प्रभावित कारेाबार के बीच बाजार अस्थिर रह सकता है।

बीएसई के समूहों में ऊर्जा में सर्वाधिक 4.44 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा तेल एवं गैस में 2.16 प्रतिशत, विद्युत में 1.41 प्रतिशत, इंडस्ट्रियल्स में 1.32 प्रतिशत और आईटी में 1.31 प्रतिशत की गिरावट रही।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप में क्रमश: 1.14 प्रतिशत और 1.15 प्रतिशत की गिरावट रही।

पेंट व्यवसाय में उतरने की घोषणा के बाद ग्रासिम के शेयर 6.44 प्रतिशत चढ़ गये।

भारतीय शेयर बाजार बाजार गणतंत्र दिवस के मौके पर मंगलवार को बंद रहेंगे।

एशियाई शेयर सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

इस बीच अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे बढ़कर 72.94 पर बंद हुआ।

वैश्विक स्तर पर ब्रेंट क्रूड सोमवार को 0.56 फीसदी बढ़कर 55.69 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2021 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).