Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ शुरू हो गई।
श्रीनगर, 3 अगस्त : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के चांदजी इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया.
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. सुरक्षा बल ने भी गोलीबारी का उचित जवाब दिया. यह भी पढ़ें : Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में 4 संदिग्ध ड्रोन देखे गए
आखिरी रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी. घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी मिलने का अभी इंतजार है.
Tags
संबंधित खबरें
Eid 2026: जम्मू-कश्मीर में कल मनाई जा सकती है ईद, अफगानिस्तान में चांद दिखा
Farooq Abdullah Assassination Attempt: ‘मेरे दिल में कभी किसी के लिए नफरत नहीं,' खुद पर हुए हमले के बाद बोले पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला
Jammu And Kashmir: जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, शादी समारोह में नज़दीक से चली गोली; बाल-बाल बचे नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख
Jammu and Kashmir: पाकिस्तान से ड्रोन और गुब्बारों से घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में सीमा पर बढ़ाई चौकसी
\