एजेंसी न्यूज

अमृतसर में पुलिस और गायक सिद्धू मूसेवाला के दो संदिग्ध हत्यारों के बीच मुठभेड़

अमृतसर में पंजाब पुलिस और गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित तौर पर शामिल दो बदमाशों के बीच बुधवार को मुठभेड़ शुरू हो गई, जो अब भी जारी है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.

अमृतसर में पुलिस और गायक सिद्धू मूसेवाला के दो संदिग्ध हत्यारों के बीच मुठभेड़
गायक सिद्धू मूसेवाला (Photo Credits: Instagram)

चंडीगढ़, 20 जुलाई : अमृतसर में पंजाब पुलिस और गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित तौर पर शामिल दो बदमाशों के बीच बुधवार को मुठभेड़ शुरू हो गई, जो अब भी जारी है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के गैंगस्टर रोधी कार्यबल के साथ मुठभेड़ भकना गांव में जारी है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बदमाश जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुसा गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित तौर पर शामिल थे. ये दोनों फरार हो गए थे. यह भी पढ़ें : महंगाई पर विपक्ष का भारी हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

उन्होंने बताया कि बल ने इलाके की घेराबंदी कर ली है. गौरतलब है कि गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा गांव में कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2022 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).