शोपियां में मुठभेड़ , तीन आतंकवादी मारे गए
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 29 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए और इतनी ही संख्या में सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
यह मुठभेड़ मंगलवार को शुरू हुयी थी और रात भी चली।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मेल्होरा इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने उस इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया गया।
उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की।
प्रवक्ता ने बताया कि इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।
उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।
प्रवक्ता ने कहा कि मुठभेड़ में तीन जवान भी घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
उन्होंने कहा कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद आदि बरामद किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 07:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

