देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में मुठभेड़, लश्कर का एक शीर्ष कमांडर ढेर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बृहस्पतिवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर युसूफ कांतरू मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 21 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बृहस्पतिवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर युसूफ कांतरू मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि शुरुआती मुठभेड़ में सेना के तीन जवान भी घायल हो गए।
अधिकारी के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर में बारामूला के मालवाह इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर वहां तलाश अभियान शुरू किया था।
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के बाद अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षाबलों ने भी आतंकवादियों की गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने कहा, ‘‘ लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर युसूफ कांतरू बारामूला मुठभेड़ में मारा गया।’’
उन्होंने बताया कि कांतरू नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों की हत्या की कई घटनाओं में शामिल था।
आईजीपी कुमार ने कहा, ‘‘ कांतरू हाल ही में बडगाम जिले में एक विशेष पुलिस अधिकारी और उसके भाई, एक सैनिक और एक नागरिक की हत्या में भी शामिल था।’’
उन्होंने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर का मारा जाना ‘‘एक बड़ी सफलता है।’’
कुमार ने इससे पहले एक ट्वीट करते हुए शुरुआती मुठभेड़ में तीन जवानों को मामूली चोटें आने की जानकारी दी थी।
अधिकारी ने बताया हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2022 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

