IPL 2020 Update: खाली स्टेडियमों, बायो बबल को टीम ने स्वीकार किया, प्रदर्शन में कोई कमी नहीं आएगी: विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने गुरूवार को कहा कि खाली स्टेडियमों में खेलना अजीब होगा लेकिन उनकी टीम ने आईपीएल ‘बायो बबल’ में रहना और दर्शकों के बिना खेलना स्वीकार कर दिया है और 19 सितंबर से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में माहौल को बदलने की कोई उत्कंठा नहीं होगी.

विराट कोहली (Photo Credits: Facebook/@RCB)

दुबई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने गुरूवार को कहा कि खाली स्टेडियमों में खेलना अजीब होगा लेकिन उनकी टीम ने आईपीएल ‘बायो बबल’ में रहना और दर्शकों के बिना खेलना स्वीकार कर दिया है और 19 सितंबर से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में माहौल को बदलने की कोई उत्कंठा नहीं होगी. आरसीबी टीम 21 अगस्त को यूएई पहुंची और दो सप्ताह से अभ्यास कर रही है.

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: अंतिम चार के सबसे प्रबल दावेदारों में शामिल एम एस धोनी के धुरंधरों पर रहेंगी नजरें.

कोहली ने ‘कोविड नायक’ बने नागरिकों के सम्मान में आयोजित वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘सबसे बड़ी चुनौती हालात को स्वीकार करने की थी. हमने जो कुछ उपलब्ध है, उसे स्वीकार करना और सराहना सीख लिया है जिसमें बायो बबल शामिल है. अब हम सुकून महसूस कर रहे हैं.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अगर हम स्वीकार नहीं करते तो आसपास के माहौल से दुखी या निराश होते लेकिन मेरी टीम के हर सदस्य के चेहरे पर मुस्कान है. कोई हताशा या निराशा नहीं.’’

यह भी पढ़े | Italian Open 2020: इटेलियन ओपन के तीसरै दौर में पहुंचे नोवाक जोकोविच.

आईपीएल पहली बार दर्शकों के बिना खेला जायेगा और कोहली ने कहा कि यह समय का तकाजा है.

उन्होंने कहा ,‘‘ यह अजीब होगा , इससे इनकार नहीं किया जा सकता. अभ्यास सत्रों और अभ्यास मैचों के बाद हालांकि धारणा थोड़ी बदली है.’’

कोहली ने कहा ,‘‘ आखिर में हमने खेलना इसलिये शुरू किया क्योंकि हमें खेल से प्यार है. दर्शक खेल का अहम हिस्सा है लेकिन आप इसके लिये नहीं खेलते. स्टेडियम खाली होने के यह मायने नहीं है कि हमारे प्रदर्शन में कोई कमी रहेगी.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस सबके पीछे बड़ी वजह है और हमारे पास इतने सारे लोगों को खुश होने का मौका देने का समय है.’’ सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने कहा ,‘‘ हमने अभ्यास मैचों में गेंद पर लार का इस्तेमाल नहीं किया और अपना पूरा ख्याल रखा. सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है.’’

कर्नाटक के युवा खिलाड़ी देवदत्त पडीक्कल ने कहा ,‘‘ यह टीम के साथ मेरा तीसरा साल है और मैने अपने कैरियर में ऐसा माहौल कभी नहीं देखा. हर कोई मुस्कुरा रहा है जो सबसे महत्वपूर्ण है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Kolkata Weather Update: ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त. मैच से पहले जानें मौसम का हाल

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर