देश की खबरें | युवाओं में आत्म विश्वास पैदा करने व चरित्र निर्माण पर जोर दें शिक्षकः हरियाणा के कृषि मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण तथा पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने शनिवार को कहा कि विश्व विद्यालय में अध्ययनरत युवाओं में शोध की प्रवृति जागृत कर उनमें आत्म विश्वास की भावना पैदा करना जरूरी है, ताकि वे केवल छोटे रोजगार के पीछे न भागकर रोजगार देने वाले बने।
भिवानी (हरियाणा), 25 जुलाई प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण तथा पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने शनिवार को कहा कि विश्व विद्यालय में अध्ययनरत युवाओं में शोध की प्रवृति जागृत कर उनमें आत्म विश्वास की भावना पैदा करना जरूरी है, ताकि वे केवल छोटे रोजगार के पीछे न भागकर रोजगार देने वाले बने।
चौ. बंसीलाल विश्व विद्यालय के 7वें स्थापना दिवस पर यहां आयोजित समारोह में कृषि मंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि विश्व विद्यालय में ऐसे कुछ नए कोर्स शामिल किया जाएं, जिससे यहां के युवा दो-तीन साल शिक्षा ग्रहण करके विदेशों में शोध कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि यह सब शिक्षक वर्ग पर निर्भर है और शिक्षक वर्ग ही कर सकता है।
उन्होंने कहा कि आमतौर पर बच्चे केवल एक छोटा सा रोजगार पाने के लिए शिक्षा ग्रहण करना जरूरी समझते हैं, लेकिन युवाओं की इस भावना को बदलना होगा। उन्होंने कहा कि यहां पर प्रतिभा की कमी नहीं हैं।
इससे पहले कृषि मंत्री ने विश्व विद्यालय परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को हौंसला बढ़ाया और उनको प्रशंसापत्र भेंट किए।
इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कृषि मंत्री दलाल ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व विहीन पार्टी हो गई है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। सरकार का एमएसपी खत्म करने का कोई इरादा नहीं है, बल्कि प्रत्येक वर्ष एमएसपी को बढाया जाएगा तथा मंडियों का विस्तार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बरोदा उप चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है। वहां के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जनकल्याणकारी व विकास परक कार्यों पर मुहर लगाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)