ट्विटर इंक ने मंगलवार को एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी ने निदेशक मंडल में शामिल होने के लिए एलन मस्क के साथ सोमवार को एक समझौता किया गया।
समझौते के तहत मस्क का कार्यकाल कंपनी की 2024 में वार्षिक शेयरधारकों की बैठक के साथ समाप्त होगा।
कंपनी ने बताया कि मस्क को जबतक वह बोर्ड के सदस्य हैं, तबतक और उसके बाद 90 दिन तक अकेले या समूह के सदस्य के रूप में ट्विटर के 14.9 प्रतिशत से अधिक शेयर खरीदने की अनुमति नहीं होगी।
ट्विटर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पराग अगव्राल ने एक ट्वीट में कहा कि कंपनी हाल में मस्क से इस संबंध में बात कर रही थी और यह अब स्पष्ट हो गया कि वह हमारे निदेशक मंडल में शामिल होंगे और उसकी प्रतिष्ठा बढ़ाएंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘एलन मस्क सेवाओं में बहुत अधिक विश्वास रखने वाले और बड़े आलोचक दोनों हैं.....ऐसा व्यक्ति हमें लंबे समय में ट्विटर और निदेशक मंडल को मजबूत बनाने के लिए चाहिए।’’
अपने ट्वीट के लिए चर्चा में रहने वाले एलन मस्क के ट्विटर पर आठ करोड़ 'फॉलोवर्स' है। उन्होंने तीन अरब डॉलर में ट्विटर के 7.35 करोड़ शेयर ख़रीदे है।
मस्क इससे पहले एक प्रतिद्वंद्वी सोशल मीडिया मंच बनाने की भी संभावना जता चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY