देश की खबरें | मलाप्पुरम में कुएं में गिरा हाथी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मलाप्पुरम जिले के उरंगत्तिरी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक हाथी एक कुएं में गिर गया। हाथी को बचाने में वन विभाग के कर्मियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

मलाप्पुरम (केरल), 23 जनवरी केरल के मलाप्पुरम जिले के उरंगत्तिरी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक हाथी एक कुएं में गिर गया। हाथी को बचाने में वन विभाग के कर्मियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने हाथी को पास के जंगल में छोड़ने के बजाय घने जंगल में भेजने की मांग की।

इस बीच, पूर्व विधायक और तृणमूल कांग्रेस नेता पी. वी. अनवर ने विवादित बयान देते हुए कहा कि हाथी को कुएं में मिट्टी भरकर मार देना चाहिए। उन्होंने कहा, "जैसा विदेशों में किया जाता है, उसे मार देना चाहिए।"

नीलांबुर के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) कार्तिक पी ने बताया कि वायनाड से एक टीम, जिसमें एक पशु चिकित्सक भी शामिल है, स्थिति का आकलन करने और हाथी को बेहोश कर उसे कुएं से निकालने पर विचार करने आ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य वन्यजीव वार्डन से हाथी को पकड़ने का आदेश जारी करने का अनुरोध किया गया है।

डीएफओ ने कहा, "हाथी को कुएं में बेहोश करना और फिर बाहर निकालना आसान नहीं है। अगर जेसीबी की मदद से रास्ता बनाया जाए, तो वह खुद ही बाहर आ जाएगा।"

स्थानीय लोगों ने कहा कि जब तक यह आश्वासन नहीं दिया जाता कि हाथी को बेहोश कर गहरे जंगल में छोड़ा जाएगा, तब तक वे बचाव कार्य की अनुमति नहीं देंगे। साथ ही, उन्होंने फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा भी मांगा।

वन विभाग ने कहा है कि इलाके में हाथियों के उत्पात से निपटने के लिए अन्य विभागों के साथ समन्वय कर कदम उठाए जाएंगे और स्थानीय निवासियों की चिंताओं का समाधान किया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर हाथी को उसी क्षेत्र में छोड़ा गया, तो वह फिर वापस आ जाएगा। डीएफओ ने कहा कि लोगों की मांगों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार