जरुरी जानकारी | 5-7 वर्षों में 100 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य रखे इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल सामान उद्योग: गोयल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल उद्योग को अगले 5-7 वर्षों में निर्यात बढ़ाकर 100 अरब डॉलर करने पर विचार करना चाहिए।
नयी दिल्ली, 24 फरवरी वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल उद्योग को अगले 5-7 वर्षों में निर्यात बढ़ाकर 100 अरब डॉलर करने पर विचार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश में निर्यात की मात्रा के मामले में इलेक्ट्रॉनिक सामान दूसरे स्थान पर हैं, जबकि वर्ष 2015 में यह 167वें स्थान पर था। जनवरी में इलेक्ट्रॉनिक सामानों का निर्यात मात्रा 3 अरब डॉलर की थी।
उन्होंने यहां भारतीय इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता संघ (आईईईएमए) द्वारा आयोजित ईएलईसीआरएएमए के 16वें संस्करण में कहा कि अगले 5-7 वर्षों में निर्यात को बढ़ाकर 100 अरब डॉलर करने पर विचार करें।
मंत्री ने कहा कि भारत के इलेक्ट्रॉनिक सामान उद्योग को अधिक टिकाऊ आपूर्ति श्रृंखलाओं की दिशा में मिलकर काम करना चाहिए, गुणवत्ता मानकों को उन्नत करना चाहिए और प्रतिस्पर्धी दरों पर दुनिया को उच्च गुणवत्ता वाले सामान और सेवाएं प्रदान करनी चाहिए।
उन्होंने प्रतिभागियों से विनिर्माण क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मक लाभ लाने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।
उन्होंने उद्योग के अगुवा लोगों और प्रतिभागियों से संरक्षणवाद को त्यागने और विशेष रूप से एमएसएमई क्षेत्र के हितों को संतुलित करने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।
गोयल ने कहा कि एक सीमा से आगे संरक्षणवाद, उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के साथ-साथ एमएसएमई क्षेत्र के हितों को संतुलित करना उद्योग की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)