जरुरी जानकारी | राजमार्गों पर जून में इलेक्ट्रानिक टोल संग्रह बढ़कर मार्च के स्तर पर पहुंचा: क्रिसिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आर्थिक गतिविधियां बढ़ने के साथ ही देश के राजमार्गों पर स्थित इलेक्ट्रानिक टोल प्लाजा में टोल संग्रह धीरे धीरे फिर लॉकडाउन लागू होने से पहले के स्तर पर पहुंचने लगा है। जून माह में यह संग्रह मार्च माह के बराबर पहुंच गया वहीं फरवरी 2020 के मुकाबले यह 75 प्रतिशत तक पहुंच गया। क्रिसिल रिसर्च ने यह जानकारी दी है।

मुंबई, 22 जुलाई आर्थिक गतिविधियां बढ़ने के साथ ही देश के राजमार्गों पर स्थित इलेक्ट्रानिक टोल प्लाजा में टोल संग्रह धीरे धीरे फिर लॉकडाउन लागू होने से पहले के स्तर पर पहुंचने लगा है। जून माह में यह संग्रह मार्च माह के बराबर पहुंच गया वहीं फरवरी 2020 के मुकाबले यह 75 प्रतिशत तक पहुंच गया। क्रिसिल रिसर्च ने यह जानकारी दी है।

एजेंसी के मुताबिक देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों में निर्माण कार्य भी तेजी पकड़ने लगा है। हालांकि, चालू वित्त वर्ष में इसके 2019- 20 के मुकाबले 10 से 13 प्रतिशत कम रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

क्रसिल रिसर्च ने कहा है, ‘‘इलेक्ट्रानिक टोल संग्रह जून महीने में उछलकर मार्च के स्तर तक और फरवरी के 75 प्रतिशत तक पहुंच गया। कोराना वायरस महामारी ने कितना नुकसान पहुंचाया है इसका अनुमान इन आंकड़ों से लगाया जा सकता है कि फरवरी 2020 में जहां 11 करोड़ रुपये टोल संग्रह रहा था वहीं अप्रैल महीने में यह मात्र एक करोड़ रुपये रह गया।’’

कोविड- 19 महामारी की वजह से लगाये गये लॉकडाउन के कारण अप्रैल और मई माह के दौरान लोगों का और सामान का आवागमन करीब करीब पूरी तरह से बंद हो गया था। लेकिन जून से रुकावटों को धीरे धीरे हटाया जा रहा है और अर्थव्यवस्था में फिर से गतिविधियां बढ़ने लगीं हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

एजेंसी का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर मई माह में 637 किलोमीटर पर निर्माण गतिविधियां शुरू हो गई जबकि अप्रैल में यह आंकड़ा मात्र 210 किलोमीटर रहा था। हालांकि, एजेंसी ने कहा है, ‘‘निर्माण के महत्वपूर्ण महीने लॉकडाउन में निकल गये और श्रमिकों की वापसी लगातार चुभती रहेगी। अब तो मानसून के बाद ही सामान्य स्थिति होने की संभावना है। कुल मिलाकर हमें इस साल राजमार्ग निर्माण कार्यों में 10 से 13 प्रतिशत तक कमी का अनुमान है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\