देश की खबरें | दिल्ली में बारिश से बिजली की लाइनें टूटीं, मरम्मत का काम जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई जगह पेड़ व बिजली के खंभे उखड़ गए और शहर भर में घरों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

नयी दिल्ली, दो मई दिल्ली में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई जगह पेड़ व बिजली के खंभे उखड़ गए और शहर भर में घरों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) के प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें बिजली कटौती से जुड़ी 22 शिकायतें मिलीं, जिन्हें कुछ मिनटों से लेकर एक घंटे के भीतर बहाल कर दिया गया।

उन्होंने बताया, “आंधी, भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई और बिजली के तारों को नुकसान पहुंचा।

पेड़ उखड़ गए और उनकी शाखाएं बिजली के तारों पर गिर गईं। करंट से बचने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी गई।”

प्रवक्ता ने बताया कि सुल्तानपुरी, प्रेम नगर, वैशाली एन्क्लेव, शकूरपुर, जहांगीरपुरी और मुकुंदपुर में बिजली कटौती देखी गई।

वितरण कंपनी बीएसईएस ने कहा कि कुछ निचले और जलभराव वाले इलाकों में एहतियात के तौर पर बिजली की आपूर्ति अस्थायी रूप से काटनी पड़ी।

हालांकि, ज्यादातर मामलों में बिजली आपूर्ति तेजी से बहाल कर दी गई, लेकिन कुछ इलाकों में बहाली में सामान्य से अधिक समय लगा, क्योंकि उन्हें पानी के कम होने और गिरे हुए पेड़ों से बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान को ठीक करने का इंतजार करना पड़ा।

वितरण कंपनी बीएसईएस ने बताया कि निचले और जलभराव वाले कुछ इलाकों में एहतियात के तौर पर बिजली की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोकनी पड़ी।

बीएसईएस के मुताबिक, ज्यादातर मामलों में बिजली आपूर्ति जल्द ही बहाल कर दी गई लेकिन कुछ इलाकों में बहाली में सामान्य से अधिक समय लगा। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पेड़ों के गिरने से बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा जिसे ठीक करने में समय लगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\