एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | चुनाव बीत गया: बाइडन ने ट्रंप के सत्ता हस्तांतरण पर राजी होने पर कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को कहा कि ‘चुनाव बीत गया’ और अब पक्षपात एवं एक-दूसरे को घटिया बताने की बातों को दरकिनार करने का वक्त है।

विदेश की खबरें | चुनाव बीत गया: बाइडन ने ट्रंप के सत्ता हस्तांतरण पर राजी होने पर कहा

वाशिंगटन, 24 नवंबर अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को कहा कि ‘चुनाव बीत गया’ और अब पक्षपात एवं एक-दूसरे को घटिया बताने की बातों को दरकिनार करने का वक्त है।

ट्विटर पर बाइडन का बयान ऐसे समय आया है जब कुछ घंटे पहले निवर्तमान (रिपब्लिकन) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई सप्ताह की खींचतान के बाद आखिरकार राष्ट्रपति पद के हस्तांतरण की प्रक्रिया के लिए राजी हो गए।

यह भी पढ़े | Singapore: सिंगापुर में हिंदुओं पर हमला करने और कश्मीर में लड़ने की योजना बनाने का आरोप, 1 बांग्लादेशी गिरफ्तार.

इस बीच, राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो. बाइडन और उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस को पेनसिल्वेनिया में विजेता घोषित किया गया है।

सत्ता हस्तांतरण का कामकाज देखने वाली संघीय एजेंसी ‘जनरल सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन’ (जीएसएस) ने कहा कि अब वह डेमोक्रेट बाइडन को तीन नवंबर के चुनाव का ‘स्पष्ट विजेता’ मानती है।

यह भी पढ़े | अमेरिकी विश्वविद्यालय ने जैन अध्ययन के लिए पीठ की स्थापना की.

बाइडन (78) ने ट्वीट किया, ‘‘ चुनाव बीत गया। अब पक्षपात एवं एक दूसरे को घटिया बताने की बातों को दरकिनार करने का वक्त है। हमें साथ आना होगा।’’

उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया था, ‘‘ मेरा ऐसा राष्ट्रपति बनने का संकल्प है जो बांटने का नहीं बल्कि एकजुट रखना चाहता है। जो लाल या नीले प्रांत नहीं, बल्कि अमेरिका को देखता है।’’

इस बीच, राष्ट्रपति ट्रंप (74) बिना सबूत के मतदान में धोखाधड़ी का आरोप अब भी लगा रहे हैं। हालांकि सोमवार को उन्होंने कहा कि जीएसएस को जो करना चाहिए, वह जरूर करे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2020 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).