देश की खबरें | बिहार विधान परिषद के सभापति का बृहस्पतिवार को चुनाव, जद(यू) के देवेश चंद्र ठाकुर ने नामांकन भरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता देवेश चंद्र ठाकुर ने बिहार विधान परिषद के सभापति पद के चुनाव के लिए बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

पटना, 24 अगस्त जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता देवेश चंद्र ठाकुर ने बिहार विधान परिषद के सभापति पद के चुनाव के लिए बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) के रूप में ठाकुर का यह चौथा कार्यकाल है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान, इनके अलावा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और महागठबंधन के कई अन्य नेता भी मौजूद थे।

विधान परिषद सचिवालय के अनुसार, इस पद पर चुनाव के लिए मतदान बृहस्पतिवार को होगा।

जद(यू), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वाम दलों के महागठबंधन को राज्य के 75 सदस्यीय उच्च सदन में पूर्ण बहुमत प्राप्त है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह के विधान परिषद के सभापति के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद से यह पद मई, 2017 से खाली पड़ा है।

जद (यू) एमएलसी और उपसभापति हारून रशीद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सिंह को जून, 2020 में फिर से कार्यवाहक सभापति नियुक्त किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now