देश की खबरें | छत्तीसगढ़ की मरवाही सीट के लिए चुनाव प्रचार समाप्त, तीन नवंबर को मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ की मरवाही विधानसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार अभियान रविवार शाम को समाप्त हो गया। यहां तीन नवंबर को मतदान होना है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, एक नवंबर छत्तीसगढ़ की मरवाही विधानसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार अभियान रविवार शाम को समाप्त हो गया। यहां तीन नवंबर को मतदान होना है।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | पुडुचेरी में कोरोना के 96 नए मामले: 1 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का मई में निधन हो जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

यह सीट पिछले कई वर्षों से जोगी परिवार का गढ़ रही है। लेकिन इस बार अमित जोगी और उनकी पत्नी ऋचा के नामांकन पत्र रद्द हो जाने के कारण मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। निर्वाचन अधिकारी ने उनके नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया था और कहा था कि उनके जाति प्रमाण पत्र अवैध हैं।

यह भी पढ़े | Rajasthan Gujjar Protest: आंदोलनकारियों ने भरतपुर में ब्लॉक किया रेलवे ट्रैक, 7 ट्रेनों की किया गया डायवर्ट.

जोगी की पार्टी ने इस उपचुनाव में भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है। पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस ने अजीत जोगी की विरासत का अपमान किया है।

कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रचार अभियान का नेतृत्व किया वहीं भाजपा का मुख्य चेहरा इसके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह थे।

इस उपचुनाव में आठ उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें कांग्रेस के केके ध्रुव और भाजपा के गंभीर सिंह शामिल हैं।

एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि 1,90,907 मतदाता उपचुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें 93,694 पुरुष और 97,209 महिलाएं हैं। उपचुनाव के लिए कुल 286 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 126 को संवेदनशील माना गया है।

मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\