देश की खबरें | निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश में भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी को नोटिस जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग (ईसी) ने मध्यप्रदेश में उपचुनाव लड़ रहीं भाजपा नेता इमरती देवी को अनाम राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को ‘पागल’ बताने और उनके परिवार की महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी को लेकर मंगलवार को नोटिस जारी किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर निर्वाचन आयोग (ईसी) ने मध्यप्रदेश में उपचुनाव लड़ रहीं भाजपा नेता इमरती देवी को अनाम राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को ‘पागल’ बताने और उनके परिवार की महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी को लेकर मंगलवार को नोटिस जारी किया।

इमरती देवी को नोटिस का जवाब देने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है । ऐसा नहीं होने पर निर्वाचन आयोग आगे की कार्रवाई का फैसला करेगा।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: पहले चरण के मतदान से पहले देखें वोटर लिस्ट में नाम, पोलिंग बूथ की डिटेल- ऐसे करें वोटर स्लिप डाउनलोड.

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ की इमरती देवी के खिलाफ ‘आइटम’ टिप्पणी का संज्ञान लेते हुए आयोग ने उन्हें आचार संहिता की अवधि के दौरान ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करने की सोमवार को सलाह दी थी।

मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री इमरती देवी ने सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी का नाम नहीं लिया।

यह भी पढ़े | Unlock-5 Guidelines: कंटेनमेंट जोन में 30 नवंबर तक जारी रहेगा लॉकडाउन, गृह मंत्रालय की तरफ से गाइडलाइंस जारी.

आयोग ने नेता की पहचान से मना करते हुए कहा कि उसे नहीं पता इमरती देवी किनका हवाला दे रही थीं। निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘पहले उन्हें नोटिस का जवाब देने दीजिए । हमारे पास वीडियो का विवरण है।’’

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के लिए तीन नवंबर को उप चुनाव होना हैं

वीडियो के विवरण के मुताबिक इमरती देवी ने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री का पद जाने के बाद वह ‘‘पागल’’ हो गए हैं।

इमरती देवी ने यह भी कहा था कि ‘‘उसकी मां और बहन बंगाल की ‘आइटम’ होंगी तो हमें ये पता थोड़े है।’’

नोटिस में कहा गया कि उनके बयान को आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन माना गया है।

आयोग ने एक प्रावधान का भी संदर्भ दिया है जिसमें कहा गया है कि राजनीतिक दल और उम्मीदवार महिलाओं की गरिमा को चोट पहुंचाने वाले किसी बयान,कृत्य से परहेज करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\