Jaipur Shocker: जयपुर से 11 युवक पिकनिक मनाने गये टोंक जिले के बनास नदी में 8 युवक की डूबने से मौत: पुलिस
राजस्थान के टोंक जिले में आठ युवकों की मंगलवार को बनास नदी में डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
जयपुर, 10 जून : राजस्थान के टोंक जिले में आठ युवकों की मंगलवार को बनास नदी में डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
टोंक के जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि जयपुर से 11 युवक पिकनिक मनाने टोंक की बनास नदी के पास पहुंचे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया और आठ युवक डूब गए. इन सभी युवकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी. यह भी पढ़ें : Delhi Fire Breaks: द्वारका की बहुमंजिला इमारत में आग लगने से पिता और दो बच्चों की मौत
उन्होंने बताया कि अभी यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ. उन्होंने बताया कि तीन युवकों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2025 03:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

