एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गोंडा में आठ वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी नाबालिग चाचा पुलिस हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मामले में 16 वर्षीय एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

देश की खबरें | गोंडा में आठ वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी नाबालिग चाचा पुलिस हिरासत में

गोंडा (उप्र), 29 जून गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मामले में 16 वर्षीय एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी, बच्ची का सगा चाचा बताया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया कि जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को बच्ची आम के बाग में गई थी, काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो बच्ची का शव निर्वस्त्र व क्षत-विक्षत हालत में गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम, क्षेत्रीय इकाई और विशेष अभियान समूह (एसओजी) के साथ घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर देर रात मृतका के 16 वर्षीय सगे चाचा के खिलाफ स्थानीय थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2025 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).