एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में सड़क हादसे में आठ व्यक्तियों की मौत, चार घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के टोंक जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में आठ व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

देश की खबरें | राजस्थान में सड़क हादसे में आठ व्यक्तियों की मौत, चार घायल

जयपुर, 27 जनवरी राजस्थान के टोंक जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में आठ व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार ये लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और सीकर जिले में खाटूश्याम जी मंदिर में दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे।

राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने हादसे पर शोक जताया है।

टोंक सदर थाने के थानाधिकारी दशरथ सिंह ने बताया कि यह हादसा रात लगभग सवा दो बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 पर हुआ। उन्होंने बताया कि यात्रियों से भरी एक बड़ी जीप को ट्रोले ने पीछे से टक्कर मार दी और टक्कर में जीप एक पुलिया व ट्रोले के बीच फंस गयी।

उन्होंने बताया कि आठ लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि जीप में सवार लोग मध्य प्रदेश के जीरापुर (राजगढ़) के रहने वाले थे और वापस लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राधेश्याम सोनी (48), रामबाबू सोनी (37), ललित सोनी (24), नयन सोनी (15), अक्षत सोनी (7), ममता सोनी (28), बबली सोनी (28), अक्षिता सोनी (8) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शवों को राजगढ भेज दिया गया है। वहीं चारों घायलों को जयपुर के सवाईमानसिंह चिकित्सालय में रेफर किया गया है।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री राजे, पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर शोक जताते हुए दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2021 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).