एजेंसी न्यूज

Landslide in Ecuador: इक्वाडोर में भूस्खलन के बाद आठ लोगों की मौत, मलबे में और शवों को तलाश रहे बचाव दल

इक्वाडोर के अनेक हिस्सों में बीते सप्ताहांत हुई भारी बारिश से काफी तबाही हुई लेकिन बानोस के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए, जहां रविवार को एक पहाड़ी का हिस्सा ढह गया और बाढ़ में कुछ मकान तथा वाहन बह गए.

Landslide in Ecuador: इक्वाडोर में भूस्खलन के बाद आठ लोगों की मौत, मलबे में और शवों को तलाश रहे बचाव दल
landslide | File Photo

इक्वाडोर के अनेक हिस्सों में बीते सप्ताहांत हुई भारी बारिश से काफी तबाही हुई लेकिन बानोस के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए, जहां रविवार को एक पहाड़ी का हिस्सा ढह गया और बाढ़ में कुछ मकान तथा वाहन बह गए.

इक्वाडोर के जोखिम प्रबंधन कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, वहीं 11 लापता हैं तथा 22 लोग घायल हुए हैं. रविवार को मारे गए लोगों की संख्या छह बताई गई थी और सोमवार को अधिकारियों ने दो और लोगों के शव मिलने की पुष्टि की. यह भी पढ़ें : Georgia Fire Breaks: अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में घर में आग लगने से छह लोगों की मौत, पांच घायल

राजधानी क्विटो से करीब 135 किलोमीटर दूर बानोस अमेजन के जंगल के बीच प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है. मशीनों के इस्तेमाल के साथ-साथ बचाव दलों और कुछ स्थानीय लोगों ने हाथ से भी मलबे को हटाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2024 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).