एजेंसी न्यूज

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर जिले में आठ लोग एक आवारा कुत्ते के काटने से घायल

मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाने के अंतर्गत बेहड़ा सादात गांव में सोमवार की शाम एक आवारा कुत्ते ने छह बच्चों समेत आठ लोगों को काट लिया, जिससे वे घायल हो गए.

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर जिले में आठ लोग एक आवारा कुत्ते के काटने से घायल
Dog (img: Pixabay)

मुजफ्फरनगर (उप्र), 12 नवंबर : मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाने के अंतर्गत बेहड़ा सादात गांव में सोमवार की शाम एक आवारा कुत्ते ने छह बच्चों समेत आठ लोगों को काट लिया, जिससे वे घायल हो गए.

प्राथमिक चिकित्सा केंद्र मोरना के प्रभारी डॉ सतेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि कुत्ते के काटने के बाद अर्श (5), शहजाद (6), शिया (10), अल्तमस (12), अमन (11), विवेक (20) और शान मोहम्मद (75) समेत आठ लोगों को मोरना के सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए. यह भी पढ़ें :उप्र : खुले आसमान तले रात गुजारने के बाद आंदोलन के दूसरे दिन भी डटे छात्र

ग्रामीणों के अनुसार एक आवारा कुत्ता बेहड़ा सादात गांव में घुस आया था और उसने बच्चों समेत कई लोगों को काट लिया. ग्रामीणों ने बताया कि बाद में लोगों ने आवारा कुत्ते को मार डाला.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2024 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).