देश की खबरें | नाइजीरियाई छात्रों पर हमले के मामले में आठ लोग हिरासत में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रुड़की प्रौद्योगिकी संस्थान (आरआईटी) परिसर में हाल में दो नाइजीरियाई छात्रों पर हुए कथित हमले के संबंध में संस्थान के निदेशक और उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी समेत आठ व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है ।
हरिद्वार (उत्तराखंड), 17 जुलाई रुड़की प्रौद्योगिकी संस्थान (आरआईटी) परिसर में हाल में दो नाइजीरियाई छात्रों पर हुए कथित हमले के संबंध में संस्थान के निदेशक और उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी समेत आठ व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है ।
मंगलौर के पुलिस सर्किल आफिसर अभय सिंह ने शुक्रवार को यहां बताया कि आरआइटी के निदेशक पराग जैन, उसके उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीकांत तथा छह सुरक्षा गार्डों, योगेश, सोनू, आशीष, ललित और मुनेंद्र चौहान को बुधवार को हुई घटना के संबंध में हिरासत में लिया गया है ।
यह भी पढ़े | Kerala Gold Smuggling Case: कस्टम विभाग ने दो और लोगों, अबुबकर और अब्दुल हमीद को किया गिरफ्तार.
उन्होंने बताया कि उनसे पूछताछ की जा रही है ।
सिंह ने बताया कि कैंपस से बाहर जाने से रोके जाने पर अफ्रीकी छात्रों की सुरक्षा गार्डों से बहस हो गयी थी जिसके बाद कथित तौर पर उन पर हमला किया गया ।
आरआइटी छात्रावास में रह रहे ये छात्र अपने शुल्कों का भुगतान नहीं कर रहे थे और प्रबंधन ने उन पर इसके लिए दबाव बनाने हेतु उनके आवागमन को नियंत्रित करने का फैसला लिया था ।
हमले में घायल हुए दोनों छात्रों को एक निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
सं दीप्ति
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2020 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

