देश की खबरें | आठ पैरा एथलीट टॉप्स योजना में शामिल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 नवंबर खेल मंत्रालय ने आठ पैरा एथलीटों को ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम’ (टॉप्स) योजना में शामिल किया है । इनमें से चार एथलीट तोक्यो पैरालम्पिक के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं ।

मंत्रालय के मिशन ओलंपिक प्रकोष्ठ ने गुरूवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया । ये आठ खिलाड़ी एथलेटिक्स, निशानेबाजी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस के हैं ।

यह भी पढ़े | Bihar: विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, तेजस्वी बोले- मुख्यमंत्री ने इस डर से दूसरी संतान पैदा नहीं की कि वह लड़की हो सकती है.

पैरा एथलेटिक्स में विनोद कुमार और अजीत कुमार पांचाल (पुरूष चक्काफेंक) और प्रवीण कुमार (पुरूष ऊंचीकूद) को शामिल किया गया है जबकि वीरेंदर धनकर (पुरूष शॉटपुट) और जयंती बहेड़ा (महिला 400 मीटर) को बाहर कर दिया गया है ।

विनोद और प्रवीण तोक्यो पैरालम्पिक के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं ।

यह भी पढ़े | West Bengal: ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, शुभेंदु अधिकारी ने परिवहन मंत्री पद से दिया इस्तीफा.

पैरा बैडमिंटन में महिला युगल खिलाड़ी पारूल परमार और पलक कोहली को योजना में शामिल किया गया है । ये विश्व रैंकिंग में पांचवें नंबर पर हैं ।

तोक्यो पैरालम्पिक के लिये क्वालीफाई कर चुके सिद्धार्थ बाबू (पुरूषों की 50 मीटर राइफल प्रोन) और रूबिना फ्रांसिस (महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल) को योजना में शामिल किया गया है जबकि दीपेंदर (पुरूषों की दस मीटर एयर पिस्टल) को बाहर कर दिया गया है ।

पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को इसमें शामिल किया गया है । वह पैरालम्पिक में पैरा टेबल टेनिस में भाग लेने वाली पहली भारतीय होंगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)