एजेंसी न्यूज

कोविड-19 के अरुणाचल प्रदेश में 8 नए केस पाए गए, पीड़ित लोगों में सेना के 2 जवान शामिल

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आए हैं और इन मरीजों में सेना के दो जवान भी शामिल हैं. इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,727 हो गई. एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

कोविड-19 के अरुणाचल प्रदेश में 8 नए केस पाए गए,  पीड़ित लोगों में सेना के 2 जवान शामिल
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

ईटानगर, तीन जनवरी: अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आए हैं और इन मरीजों में सेना के दो जवान भी शामिल हैं. इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,727 हो गई. एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

राज्य के निगरानी अधिकारी एल जाम्पा (L. Zampa) ने बताया कि शनिवार से 10 और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली जिसके बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,576 हो गई.

यह भी पढ़े:  कोरोना वायरस संक्रमण से उप्र में आठ और मौतें, 728 नये मामले.

स्वस्थ होने की दर 99.09 फीसदी है. अरुणाचल प्रदेश में 95 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 56 मरीजों की मौत हो चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2021 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).