देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में रविवार को सेना और बीएसएफ के एक-एक जवान समेत आठ लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 903 हो गई है।
शिमला, 28 जून हिमाचल प्रदेश में रविवार को सेना और बीएसएफ के एक-एक जवान समेत आठ लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 903 हो गई है।
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने बताया कि कांगड़ा से पांच, मंडी, सिरमौर और सोलन जिलों से एक-एक मामला सामने आया है।
उपायुक्त राजेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा में संक्रमित पाए गए लोगों में सेना और बीएसएफ के एक-एक जवान शामिल हैं।
प्रजापति ने कहा कि रक्कर गांव का निवासी सेना का 39 वर्षीय जवान 23 जून को अरुणाचल प्रदेश से लौटा है। उसे सैन्य अस्पताल भेजा जाएगा।
यह भी पढ़े | दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आकंड़ा 83 हजार के पार, 24 घंटे में 2,889 नए केस- 65 की मौत.
अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ का 54 वर्षीय जवान जिले के इंद्री गांव का निवासी है। वह 18 जून को जम्मू से लौटा है। उसे दाध में कोविड देखभाल केन्द्र भेजा जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में अबतक कोविड-19 प्रभावित कुल 515 लोग ठीक हो गए हैं जबकि 11 लोग राज्य से प्रवास कर चुके हैं। 367 लोग अब भी संक्रमित हैं। आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
राज्य में संक्रमण के सबसे अधिक 117 मामले हमीरपुर से सामने आए हैं। इसके बाद कांगड़ा में 111, सोलन में 44, ऊना में 28, शिमला में 19, बिलासपुर में 15, सिरमौर में 14, चंबा में 9, मंडी में 5, किन्नौर में चार और कुल्लू में एक मामला सामने आया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2020 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

