देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से आठ और लोग की मौत, 298 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को आठ और मौत दर्ज की गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 421 हो गई है। इसके साथ ही 298 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 18312 हो गयी जिनमें से 3317 उपचाराधीन हैं।
जयपुर, एक जुलाई राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को आठ और मौत दर्ज की गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 421 हो गई है। इसके साथ ही 298 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 18312 हो गयी जिनमें से 3317 उपचाराधीन हैं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को जयपुर में तीन, जोधपुर में दो, सवाईमाधोपुर—बाडमेर में एक एक और संक्रमित की मौत दर्ज की गयी। अन्य राज्य के एक रोगी की भी यहां मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 421 हो गई है।
उन्होंने बताया कि अकेले जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 163 हो गयी है जबकि जोधपुर में 51, भरतपुर में 34, कोटा में 23,अजमेर में 18, बीकानेर में 13 और नागौर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 28 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि बुधवार रात साढ़े आठ बजे तक राज्य में संक्रमण के 298 नये मामले सामने आये। इनमें अलवर में 47, जयपुर में 42, पाली में 27, प्रतापगढ—जोधपुर में 26—26, सिरोही में 16,बीकानेर में 13, राजसमंद में 12, सीकर—उदयपुर—अजमेर—धौलपुर में 10—10, कोटा—झुंझुनूं में 8—8, चूरू में 7, बाडमेर—श्रीगंगानगर में 5—5, भरतपुर —जैसलमेर और अन्य राज्यों से तीन तीन, नागौर—दौसा में 2—2, डूंगरपुर —जालौर —करौली में एक एक नये मामले शामिल हैं।
यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: चीनी एजेंट कहे जाने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी नेताओं को भेजा नोटिस.
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।
राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
पृथ्वी कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

