देश की खबरें | पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण से आठ और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से आठ और लोगों की मौत के बाद के बाद मृतकों की कुल संख्या 254 हो गई है। इसके अलावा 310 लोगों के संक्रमित होने के साथ ही रोगियों की तादाद 10,100 तक पहुंच गई है।
चंडीगढ़, 19 जुलाई पंजाब में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से आठ और लोगों की मौत के बाद के बाद मृतकों की कुल संख्या 254 हो गई है। इसके अलावा 310 लोगों के संक्रमित होने के साथ ही रोगियों की तादाद 10,100 तक पहुंच गई है।
एक चिकित्सा बुलेटिन में कहा गया है रविवार को लुधियाना में चार, होशियारपुर में दो और अमृतसर तथा मोहाली में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
पंजाब में बीते कुछ दिन से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि देखी गई है।
वहीं, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 26 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद रोगियों की कुल संख्या 707 हो गई है।
यह भी पढ़े | शरद पवार का मोदी सरकार पर तंज, कहा- कुछ लोग सोचते हैं राम मंदिर बनाने से कोरोना वायरस का होगा अंत.
मेडिकल बुलेटिन के अनुसार संक्रमित पाए गए लोगों में धनास में 10 वर्षीय बच्चे समेत एक ही परिवार के आठ सदस्य शामिल हैं।
चंडीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 12 लोग जान गंवा चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2020 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

