गुजरात तट के पास तेज हवा से नौकाएं क्षतिग्रस्त होने के बाद आठ मछुआरे लापता
गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के उना तालुका में रात भर तूफानी मौसम के बीच समुद्र तट के पास लगी नौकाओं के नष्ट हो जाने और डूब जाने से कम से कम आठ मछुआरे लापता हो गए. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
उना (गुजरात), 2 दिसंबर : गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के उना तालुका में रात भर तूफानी मौसम के बीच समुद्र तट के पास लगी नौकाओं के नष्ट हो जाने और डूब जाने से कम से कम आठ मछुआरे लापता हो गए. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
उना तालुका के मामलातदार (राजस्व अधिकारी) आर आर खांभरा ने पीटीआई- को बताया कि लापता आठ मछुआरों को खोजने के लिए बृहस्पतिवार को सुबह तटरक्षक बल के एक हेलीकॉप्टर की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया. यह भी पढ़ें : भाभी को लगी देवर की लत, पति इन 2 शर्तों पर हुआ राजी, उत्तर प्रदेश का मामला
स्थानीय लोगों ने दावा किया कि तट पर खड़ी कम से कम 10 नौकाएं पूरी तरह से नष्ट हो गईं और 40 अन्य नौकाएं तूफानी मौसम के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2021 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

