देश की खबरें | भोपाल में उत्साह के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भोपाल में ईद-उल-अजहा के अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा की।
भोपाल, सात जून भोपाल में ईद-उल-अजहा के अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा की।
एक वरिष्ठ मौलवी ने बताया कि दुश्मनों से भारत की सीमाओं की सुरक्षा करने और फलस्तीन के लोगों के लिए दुआ की गई।
शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने भोपाल ईदगाह और मौलाना हसन खान ने ताज-उल-मस्जिद में नमाज अदा की।
नदवी ने कहा कि नमाज के दौरान फलस्तीन लोगों के लिए दुआ की गई।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने देश में शांति, अमन और न्याय के लिए दुआ की। दुश्मनों से देश की सीमाओं की सुरक्षा और अच्छे मानसून के लिए भी दुआ की।’’
रंग-बिरंगे कपड़े पहने बच्चे सड़कों पर एक-दूसरे से गले मिलते और बधाई देते देखे गए।
सुबह ईद की नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई।
भोपाल में, कुर्बानी के लिए नगर निगम द्वारा 32 अस्थायी स्थान निर्धारित किए गए है।
दिमो
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)