खेल की खबरें | शनिवार से दोबारा ट्रेनिंग शुरू करेंगे मिस्र के फुटबॉल क्लब

युवा और खेल मंत्री अशरफ सोभी ने सोमवार देर रात कहा कि लीग के मैच ‘कड़े एहतियाती कदमों’ के बीच 25 जुलाई से दोबारा शुरू होंगे।

सोभी ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि जर्मनी, इंग्लैंड, स्पेन और इटली जैसे कई देश अपनी लीग को दोबारा शुरू कर चुके हैं।’’

यह भी पढ़े | Gautam Gambhir on Virat Kohli: गौतम गंभीर ने बताया टी-20 फॉर्मेट में आखिर विराट कोहली क्यों हैं रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स से बेहतर.

उन्होंने कहा, ‘‘मिस्र भी सभी जरूरी कदम उठाने के बाद ऐसा कर सकता है।’’

सोभी ने कहा कि यह मिस्र फुटबॉल संघ और क्लबों की जिम्मेदारी है कि वे सभी बचाव और एहतियाती कदम उठाएं।

यह भी पढ़े | हरभजन सिंह ने कहा- 2008 सिडनी टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने हर जगह मेरा पीछा किया.

फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अम्र अल-गेनेनी ने कहा कि चिकित्सा दिशानिर्देश तैयार कर लिए गए हैं और ट्रेनिंग तथा मैच दोबारा शुरू होने से पहले इन्हें क्लबों को सौंपा जाएगा जिससे कि वे इसका पालन करें।

अल-गेनेनी ने कहा, ‘‘उम्मीद करता हूं कि सभी मिस्र में फुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ हित में काम करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)