सूडान में सत्ता नियंत्रण को लेकर सेना और अर्धसैनिक बल ‘रैपिड सपोर्ट फोर्स’ (आरएसएफ) के बीच संघर्ष जारी है।
हिंसा को रोकने के लिए वैश्विक दबाव विफल रहने के बाद जापान और नीदरलैंड ने सूडान से अपने नागरिकों की निकासी के लिए परिवहन विमानों का सहारा लिया है।
आरएसएफ ने मेरोव हवाई अड्डे पर हमले के दौरान मिस्र की वायु सेना के तकनीकी पेशेवरों को हिरासत में ले लिया था।
सूडानी सेना के करीबी सहयोगी मिस्र ने कहा कि सैन्यकर्मी प्रशिक्षण और संयुक्त अभ्यास के लिए वहां गए थे।
मिस्र की सेना ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि उसके तकनीकी दल को सैन्य विमानों के जरिये वापस स्वदेश लाया गया है।
सूडान की सेना ने मिस्र वापस गए सैन्यकर्मियों की संख्या 177 बताई है।
एपी
शफीक माधव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY